Noida International Airport: पहली उड़ानों के लिए मचा क्रेज, डायनामिक प्राइसिंग से टिकट 30% तक महंगे
- sakshi choudhary
- 09 May, 2026
Noida International Airport से उड़ानों की बुकिंग शुरू होते ही यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट के पहले चरण की कमर्शियल फ्लाइट्स को लेकर स्थानीय लोगों और ट्रैवलर्स में भारी क्रेज है। इसी बीच डायनामिक प्राइसिंग का असर भी साफ दिखने लगा है, जिससे बीते 24 घंटों में नोएडा से लखनऊ और बेंगलुरु जैसे प्रमुख रूट्स की टिकट कीमतों में करीब 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुरुआती चरण में लोग “पहली उड़ान” का अनुभव लेने के लिए ही टिकट बुक कर रहे हैं, जिससे डिमांड तेजी से बढ़ी है।
अधिकारियों के अनुसार लखनऊ रूट पर चलने वाली एयरबस A320 विमान में लगभग 78 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा पहले ही बुक हो चुकी हैं। शुरुआती किराया करीब 5000 रुपये था, जो बढ़कर 6500 रुपये से अधिक हो गया है। इसी तरह बेंगलुरु रूट की टिकटों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। एयरलाइंस सेक्टर में सक्रिय IndiGo, Akasa Air और Air India Express जैसी कंपनियां इस एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी में हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एयरलाइंस अपने किराए और सीट मैनेजमेंट को लगातार अपडेट कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक 15 जून से IndiGo नोएडा एयरपोर्ट से अपनी कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू कर देगी, जबकि 16 जून से Akasa Air की उड़ानें भी ऑपरेशनल हो जाएंगी। एयरपोर्ट से लखनऊ, बेंगलुरु, वाराणसी, अयोध्या, चंडीगढ़ और जम्मू जैसे कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानों की योजना बनाई गई है। वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ साझेदारी के तहत एयरलाइंस कंपनियां अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही हैं, जिससे आने वाले समय में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर भारत का बड़ा एविएशन हब बनने की ओर बढ़ रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





